फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UPTET will be held at 73 examination centers in the district

जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपीटीईटी

Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
UPTET will be held at 73 examination centers in the district
मऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परीक्षा 23 जनवरी को जिले के 73 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा होने में चार दिन ही शेष हैं, लेकिन परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा की निगरानी लाइव सीसीटीवी सर्विलांस से होगी। राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष से निरंतर परीक्षा केंद्र की सभी गतिविधियों की निगरानी होगी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल, स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में परीक्षा में 51377 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कोविडगाइडलाइन के अनरूप होगी।
विज्ञापन

यूपीटीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है। पहली पाली 73 परीक्षा केंद्रों में 30886 अभ्यर्थी तथा दूसरी पाली 46 परीक्षा केंद्रों पर 20491 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर कैमरा लगाए जाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ता का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहेंगे।पहली पाली में पूूर्वाह्न 10 बजे से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2.30 बजे से पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक पैकेट परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व ही केंद्र व्यवस्थापक द्वारा दो कक्ष निरीक्षक तथा पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा तथा प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व तक होगी इंट्री
मऊ। जिले में 23 जनवरी 2022 को 73 परीक्षा केंद्रों पर आयाजित होने वाली यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नया निर्देश जारी किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेेश नहीं मिल पाएगा। अभ्यर्थी को अपने साथ बीएड, डीएलएड तथा आईडी को संबंधित कालेज के प्राचार्य से प्रमाणित प्रति ले जाना होगा। अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed