फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UPTET exam will be held in two shifts today

आज दो पालियों में होगी यूपीटीईटी परीक्षा

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
UPTET exam will be held in two shifts today
धीईटी परीक्षा को लेकर नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में डेस्क स्लीप चिपकाते कर्मचारी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की चल रही तैयारी शनिवार को पूरी हो गई। रविवार को दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 51377 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी लाइव सीसीटीवी सर्विलांस से होगी। केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल, स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कोविडगाइडलाइन के अनुरुप होगी। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक डेस्क स्लीप लगाने में लगे रहे। यूपीटीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पहली पाली में 73 परीक्षा केंद्रों पर 30886 अभ्यर्थी तथा दूसरी पाली 46 परीक्षा केंद्रों पर 20491 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ता का गठन किया गया है। इसके साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहेंगे।पहली पाली में पूूर्वाह्न 10 बजे से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2.30 बजे से पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक पैकेट परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व ही केंद्र व्यवस्थापक द्वारा दो कक्ष निरीक्षक तथा पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा तथा प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर किया जाएगा। परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने नगर में रूट डायवर्जन लागू किया है। ऐसे में सुबह सात से शाम छह बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। डायवर्जन के चलते अदरी मोड़ से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहनों को बलिया मोड़ की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। डांड़ी मोड़ से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन बलिया मोड़ नहीं जा सकेंगे। मतलूपुर मोड़ से किसी भी प्रकार के माल वाहक वाहन को शहर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। सलहाबाद मोड़ रेलवे क्रासिंग से किसी भी प्रकार के वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे। बढुआ गोदाम से सरायलखंसी थाने की तरफ, मुसरदह मोड़ से भीटी की तरफ भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इन वाहनों को विभिन्न वैकल्पिक मार्गो पर डायवर्ट किया जाएगा। विकल्प न होने की स्थिति पर उन्हें वहीं रोके रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त थाना हलधरपुर, थाना मुहम्मदाबाद, थाना कोपागंज, थाना घोसी क्षेत्र से भारी माल वाहक वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा ताकि परीक्षार्थियो के आवागमन मे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक तथा समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों द्वारा निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ अपनी ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति को साथ लाना अनिवार्य होगा। ऐसा न होने पर केंद्र अधीक्षक द्वारा किसी भी स्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देंगे। कहा कि परीक्षा आरंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षार्थी परीक्षा हाल में अपना स्थान ग्रहण करेंगें। इसके बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि नकल माफियाओं पर जिला प्रशासन द्वारा पल-पल नजर रखी जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार, उप जिलाधिकारी सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed