फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UPTET Exam: 4010 candidates left the exam

यूपीटीईटी परीक्षा: 4010 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
UPTET Exam: 4010 candidates left the exam
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में टीईटी परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार को दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नामित केंद्र व्यवस्थापक, दो पयवेक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट अभ्यर्थियों पर नजर रख रहे थे। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 30886 के मुकाबले 24886 अभ्यर्थी शामिल हुए। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने मां शकुंतला देवी इंटर कालेज अमारी में एक मुन्ना भाई को पकड़ा। परीक्षा केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी उत्साहित रहे। दोनों पालियों में कुल चार हजार 10 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपीटीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में 73 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 30886 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 24876 अभ्यर्थी शामिल हुए। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने मां शकुंतला देवी इंटर कालेज अमारी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट को फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। जबकि दूसरी पाली 46 परीक्षा केंद्रों पर 20491 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से नामित प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नजर रख रहे थे। इसके साथ ही चार जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते नजर आए। पहली पाली पूूर्वाह्न 10 बजे से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा तथा दूसरी पाली अपराह्न 2.30 बजे से पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कोविड गाइडलाइन के तहत हुई। रविवार को यूपीटीईटी परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों में उत्साह दिखा। साथ उनमें आत्मविश्वास रहा। अभ्यर्थियों ने गत वर्ष रद्द हुई परीक्षा के मुुकाबले प्रश्नपत्र कठिन आने की बात कही। साथ ही बताया कि लेकिन पेपर शानदार रहा। अमिला निवासी रंजना यादव ने बताया कि गत वर्ष आयोजित रद्द टीईटी परीक्षा के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र कठिन रहा। पेपर अच्छा हुआ। पिढवल निवासी नीरज का कहना था कि पेपर अच्छा गया है। 95 प्रतिशत अंक मिलेगा। हाजीपुर निवासी संजीव रंजन पांडेय का कहना था कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग हुई थी। रद्द टीईटी परीक्षा के मुकाबले पेपर कठिन होने से शत प्रतिशन प्रश्नों को हल करने कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। मधुबन निवासी राहुल का कहना था कि प्रश्नपत्र कठिन रहा। लेकिन पेपर अच्छा हुुुआ है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने की उम्मीद लगाया हूं। यूपीटीईटी परीक्षा में आ रही समस्याओं तथा शिकायतों को दर्ज कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें कंट्रोल रुम बनाया गया था। जहां लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिसका समय पर त्वरित निपटारा किया गया। लोगों को कंट्रोल रूम से सहूलियतें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed