{"_id":"604e47c78ebc3e8c942f109e","slug":"uploads-of-internal-assessment-not-uploaded-notice-to-125-schools-mau-news-vns5799013178","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 माध्यमिक विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट पर नहीं अपलोड किया परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का अंक:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 माध्यमिक विद्यालयों ने बोर्ड की वेबसाइट पर नहीं अपलोड किया परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का अंक:
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले के माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के विभिन्न विषयों के आंतरिक मूल्यांकन का अंक बोर्ड की वेबसाइड पर अपलोड न करने पर डीआईओएस ने 125 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है। आंतरिक मूल्यांकन का अंक अपलोड नहीं होने से इन विद्यालयों में अध्ययनरत 30107 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल प्रभावित हो सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने 125 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को तीन दिन के अंदर आंतरिक मूल्यांकन का नंबर बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में 91176 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सभी विषयों का आंतरिक मूल्यांकन होता है जबकि इंटरमीडिएट में शारीरिक शिक्षा का आंतरिक मूल्यांकन होता है। यह आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर किया जाता है और मूल्यांकन का अंक बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने का प्रावधान है। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के लगभग एक माह पूर्व ही आंतरिक मूल्यांकन का डाटा बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करना होता है। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रधानाचार्य सुस्ती बरत रहे हैं। यह मामला माध्यमिक शिक्षा परिषद की पड़ताल में सामने आया है। मार्च का दूसरा हफ्ता बीत चुका है लेकिन जिले के 125 माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 30107 परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन का नंबर अपलोड नहीं किया जा सका है।
कोट
बोर्ड की वेबसाइट पर आंतरिक मूल्यांकन का अंक अपलोड न करने वाले 125 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों के अंदर डाटा अपलोड न करने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक