फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP PCS preliminary exam will be held at 26 centers

26 केंद्रों पर होगी यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

Sat, 11 Jun 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
UP PCS preliminary exam will be held at 26 centers
यूपी पीसीएस की प्री परीक्षा के लिए नगर के डीसीएसके पीजी कालेज परीक्षा केंद्र पर डेस्क स्लिप लगात - फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को आयोजित होने वाली यूपी पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शनिवार को पूरी हो गई। 26 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 11530 अभ्यर्थी शामिल होगें। नौ सेक्टरों में बंटे परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर देर शाम तक सीटिंग प्लान बनाने का काम चलता रहा। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पब्लिक महिला सहर पीजी कालेज, नेशनल इंटर कालेज, टाउन इंटर कालेज, संत गणिनाथ पीजी कालेज, सर्वोदय पीजी कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, बापू इंटर कालेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, राजकीय पालीटेक्निक, डीसीएसके पीजी कालेज, पब्लिक बालिका इंटर कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, एसएसबी इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, नेहरु इंटर कालेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल, अमृत पब्लिक स्कूल, किड्स किगडम स्कूल, लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, सनबीम स्कूल सहित 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। उधर, डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने शनिवार को प्राध्यापकों की बैठक ली। इसमें रविवार को आयोजित यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को सकुुशल संपन्न कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed