फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP elections 2022 asaduddin owaisi party announced AIMIM candidate will not fight against Mukhtar Ansari

यूपी चुनाव 2022: ओवैसी की पार्टी का एलान- मुख्तार अंसारी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी एआईएमआईएम

Sun, 12 Sep 2021 09:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Sep 2021 09:26 PM IST
सार

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली रविवार को मऊ पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के साथ धोखा किया है। 

विज्ञापन
UP elections 2022 asaduddin owaisi party announced  AIMIM  candidate will not fight against Mukhtar Ansari
असदुद्दीन ओवैसी, मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने रविवार को कहा कि मुख्तार अंसारी अगर चाहें तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। अगर वह मऊ से निर्दल चुनाव भी लड़ते हैं तो पार्टी उनके समर्थन में रहेगी। एआईएमआईएम उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी।  

विज्ञापन


शौकत अली रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष के जेल से छूटने के बाद उनसे मिलने मऊ पहुंचे थे। आईएमएआईएम के जिला अध्यक्ष आसिफ चंदन 18 महीने जेल बाद जेल से रिहा हुए हैं।  इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


मुसलमानों के साथ सेक्यूलर पार्टियों ने हमेशा धोखा ही किया है। किसी की हुकूमत रही हो, मुसलमान जुल्म का शिकार हुआ है। कहा कि मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो उनकी पार्टी स्वागत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार के बहाने पूर्वांचल में दस्तक देगी एआईएमआईएम!

उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव पांच माह बाद होने हैं।लेकिन सियासी पारा चढ़ चुका है। ऐसे में बसपा मुखिया मायावती द्वारा मुख्तार अंसारी की जगह मऊ सदर विधानसभा से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को अपना प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मुख्तार पर एआईएमआईएम ने डोरे डालना शुरु कर दिया है।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी 1996 से लगातार मऊ सदर विधानसभा से  2002,2007,2012, 2017 में जीत कर विधानसभा पहुंच चुका है। इसमें दो बार बसपा के टिकट पर और तीन बार निर्दल चुनाव जीता है। ऐसे में अब बसपा से टिकट न मिलने के बाद एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मुख्तार को खुला निमंत्रण देते हुए कहा है कि मुख्तार अंसारी जिस विधानसभा से चाहें टिकट लेकर चुनाव लड़ सकते हैं।

ऐसे में सियासी जानकारों की मानें तो एआईएमआईएम कहीं न कहीं मुख्तार अंसारी के बहाने पूर्वांचल में दस्तक देने की कोशिश में है। बता दें मुख्तार अंसारी के बड़े भाई पूर्व विधायक शिगबतुल्ला अंसारी सपा में शामिल हो गए हैं। जबकि एक और बड़े भाई अफजाल अंसारी अभी बसपा के टिकट पर जीत कर सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed