{"_id":"62223bddbd041516684a5e39","slug":"up-chunav-2022-abbas-ansari-s-election-campaign-banned-for-24-hours-in-controversial-statement-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे को झटका, विवादित बयान मामले में चुनाव प्रचार पर 24 घंटे तक रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे को झटका, विवादित बयान मामले में चुनाव प्रचार पर 24 घंटे तक रोक
Fri, 04 Mar 2022 09:48 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Mar 2022 09:48 PM IST
सार
सुभासपा के उम्मीदवार अब्बास अंसारी के पहाड़पुरा की चुनावी सभा में बृहस्पतिवार रात दिए गए भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद शहर कोतवाली में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
अब्बास अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ सदर सीट से सुभासपा के प्रत्याशी व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के विवादित बयान देने के मामले में दर्ज एफआईआर को गंभीरता से लेते हुए आरओ सदर सीट की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने उनके प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। ऐसे में अब्बास अंसारी अगले 24 घंटे तक न तो प्रचार कर सकेंगे और न ही जनता के बीच जा सकेंगे।
विज्ञापन
आयोग के आदेश पर आरओ ने टीम गठित कर उन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अब्बास के पहाड़पुरा की चुनावी सभा में बृहस्पतिवार रात दिए गए भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद शहर कोतवाली में उनके विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन