फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Chunav 2022: Abbas Ansari's election campaign banned for 24 hours in controversial statement case

UP Chunav 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे को झटका, विवादित बयान मामले में चुनाव प्रचार पर 24 घंटे तक रोक

Fri, 04 Mar 2022 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 09:48 PM IST
सार

सुभासपा के उम्मीदवार अब्बास अंसारी के पहाड़पुरा की चुनावी सभा में बृहस्पतिवार रात दिए गए भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद शहर कोतवाली में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022: Abbas Ansari's election campaign banned for 24 hours in controversial statement case
अब्बास अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ सदर सीट से सुभासपा के प्रत्याशी व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के विवादित बयान देने के मामले में दर्ज एफआईआर को गंभीरता से लेते हुए आरओ सदर सीट की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने उनके प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। ऐसे में अब्बास अंसारी अगले 24 घंटे तक न तो प्रचार कर सकेंगे और न ही जनता के बीच जा सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग के आदेश पर आरओ ने टीम गठित कर उन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अब्बास के पहाड़पुरा की चुनावी सभा में बृहस्पतिवार रात दिए गए भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद शहर कोतवाली में उनके विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के बिगड़े बोल का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed