{"_id":"6624b90a3131f11ef9074fea","slug":"up-board-topper-tanushka-yadav-farmers-daughter-and-intends-to-ias-officer-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Topper: किसान की बेटी ने छू लिया कामयाबी का आसमान, प्रदेश में मिला 9वां स्थान; IAS बनने की है चाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Topper: किसान की बेटी ने छू लिया कामयाबी का आसमान, प्रदेश में मिला 9वां स्थान; IAS बनने की है चाहत
Sun, 21 Apr 2024 12:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:32 PM IST
सार
मऊ में किसान की बेटी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं कक्षा में बड़ी सफलता हासिल किया। तनुष्का ने प्रदेश में 9वां स्थान पाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनका कहना है कि टीचरों के साथ क्लासमेट्स ने भी काफी मोटीवेट किया। वह प्रशासनिक सेवा में जाने का इरादा रखती हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद केक काटती तनुष्का
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के बापू इंटरमीडिएट कॉलेज लाड़नपुर की 12वीं की छात्रा तनुष्का यादव ने 500 में 481 नंबर लाकर प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाकर क्षेत्र के साथ- साथ जनपद का नाम रोशन किया है। परिजनों के साथ स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी तथा बापू इंटर कॉलेज कोपागंज की छात्रा तनुष्का यादव ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में नौवीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। तनुष्का के प्रदेश में मेरिट में जगह बनाने से मोहल्ले में हर्ष का माहौल रहा। तनुष्का इंटरमीडिएट साइंस साइड की मैथ की छात्रा हैं। वह शुरू से ही होनहार हैं। तनुष्का आईएएस बनकर देशसेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया कि स्कूल के बाद घर पर वह 7 घंटे रोज पढ़ती हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता लीला देवी, पिता मनोज कुमार के साथ- साथ गुरुजनों को दिया। पिता किसान हैं। अगर लक्ष्य तय कर अनुशासन से परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता मिलनी तय है।
आईएएस बनना देश सेवा करने की तमन्ना है। वह कहती हैं देश सेवा के लिए आइएएस बनकर वह पूरा कर सकती हैं। पिता मनोज खेती बारी करते हैं। अपने चारों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। तनुष्का दो भाई व दो बहनों में दूसरे स्थान पर है। बड़ा भाई जेई मेंस की तैयारी कर रहा है।
मेधावियों से केक कटवाकर अमर उजाला ने किया सम्मानित
परीक्षा परिणाम आने के बाद शनिवार को बापू इंटर कॉलेज कोपागंज प्रबंधक डॉ. मनीष राय इंटरमीडिएट में प्रदेश के टाप टेन में जगह बनाने वाली विद्यालय की छात्रा तनुष्का यादव के साथ अमर उजाला कार्यालय आए।
विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य ने टॉपर से केक कटवाया और मेडल प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अमर उजाला टीम ने मेधावी और उनके परिजनों को बधाई दी। मेधावी के पिता मनोज कुमार यादव ने मेधावी तनुष्का के साथ केक कटवाया गया। साथ ही मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. मनीष राय ने कहा कि बापू इंटर कॉलेज में गुणवत्तापरक शिक्षा के दम पर ही गरीब बेटी ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र छात्राओं को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य ने टॉपर से केक कटवाया और मेडल प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अमर उजाला टीम ने मेधावी और उनके परिजनों को बधाई दी। मेधावी के पिता मनोज कुमार यादव ने मेधावी तनुष्का के साथ केक कटवाया गया। साथ ही मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. मनीष राय ने कहा कि बापू इंटर कॉलेज में गुणवत्तापरक शिक्षा के दम पर ही गरीब बेटी ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र छात्राओं को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।