फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Board exams

बोर्ड परीक्षा में इस बार 12 हजार परीक्षार्थी बढ़े

Tue, 27 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
UP Board exams
 यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। डीएम ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए गाइडलाइन के अनुसार केंद्र प्रस्तावित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में एक लाख 24 हजार छात्र पंजीकृत हैं। यह संख्या पिछले साल से लगभग 12 हजार अधिक है।
विज्ञापन



  जिले में 67 अनुदानित माध्यमिक विद्यालय हैं, जबकि गैर अनुदानित कालेजों की संख्या 357 से अधिक है। गत वर्ष 254 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर जिलाधिकारी ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन



उन्होंने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी। डीएम ने डीआईओएस से कहा कि वे शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही परीक्षा केंद्र प्रस्तावित करें। उन्होंने चेताया कि किसी भी तरह के दबाव में गाइड लाइन में ढील कदापि न दी जाए और न ही दागी कालेजों को केंद्र बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए निर्धारित मानदडों को पूरी तरह से पालन करते हुए सेंटर बनाए जाएं। चहारदीवारी विहीन, कम कमरे वाले, टीन अथवा सीमेंट सीट वाली छतों वाले स्कूलों को सेंटर न बनाया जाय। जिले के ऐडेड और वित्त विहीन विद्यालयों को मिलाकर वर्ष 2016 की  यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए कुल एक लाख 24 हजार छात्र पंजीकृत हैं।


 इस वर्ष की परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 हजार अधिक छात्र हैं। फिर भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पिछले साल बने 254 परीक्षा केंद्र बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इस संबंध में डीआईओएस डा. विनोद कुमार राय बताते हैं कि छात्रों की संख्या बढ़ने के बावजूद इस साल नए परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव नहीं है।


बता दें कि पिछले साल वर्ष 2015 में दर्जनों ऐसे सेंटर बना दिए गए थे, जहां परीक्षार्थियों की संख्या 100 से भी कम थी। पिछले वर्ष पांच स्कूलों को सीधे शासन से उस समय परीक्षा केंद्र बना दिया गया, जब परीक्षा प्रारंभ होने में महज दो से तीन दिन रह गए थे।



प्रभावशाली नेताओं के दबाव पर ये केंद्र बनाए गए थे। जिसकी चर्चा काफी दिनों तक शिक्षा जगत मेें चुनी जाती रही। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि पूरी शूचिता बरकरार रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed