फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Assembly Election 2022 priyanka gandhi congress rally in mau attack on cm yogi bjp for bulldozer and inflation

UP Chunav 2022: बुलडोजर चलाने वाले समस्याओं पर बात नहीं करते, मऊ में प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला

Wed, 02 Mar 2022 03:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 03:17 PM IST
सार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मऊ में आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण में सीएम योगी पर तंज कसा। 

विज्ञापन
UP Assembly Election  2022 priyanka gandhi congress rally in mau attack on cm yogi bjp for bulldozer and inflation
मऊ में प्रियंका गांधी की रैली - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में दो चरणों के चुनाव और बचे हैं, जिसमें से छठे चरण के लिए प्रचार कल समाप्त हो गया। सातवें और आखिरी चरण के लिए सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मऊ में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचीं।

विज्ञापन


मधुबन विधानसभा के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के मैदान में प्रियंका ने कहा कि  प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता है ऊपर से बिजली का बिल भी बढ़ गया है। जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हल करने के लिए सरकार कोई बात नहीं करती।
विज्ञापन


बिना किसी का नाम लिए कहा कि पाकिस्तान, चीन और अपराधियों पर बुलडोजर चलाने की बात करने वाले लोग समस्याओं पर बात नहीं करते। कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम योगी मंचों से 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के जज्बात से खेल रही सरकार

प्रियंका ने कहा कि  प्रदेश में 12 लाख रोजगार के पद खाली हैं। भाजपा वाले छात्रों के जज्बातों से खेल रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के अवसर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। दो रुपये किलो वहां गोबर खरीद रहे हैं। कहा कि इस चुनाव में आप को तय करना है की आपको क्या चाहिए। आप सभी को प्रदेश की दिशा व दशा तय करनी है। जाति व मजहब से हटकर देश के लिए वोट करें। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed