ओमप्रकाश राजभर बोले: पिछड़े, दलितों पर ही चलता है योगी का बुलडोजर, वाराणसी की आठ में से छह सीटें सुभासपा-सपा जीत रही
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीना खोलकर मुख्तार अंसारी के साथ रहता हूं, उनके बेटे अब्बास अंसारी को चुनाव लड़ा रहा हूं। भाजपा के लोग बृजेश सिंह को एमएलसी बना सकते हैं, तो मैं भी अब्बास अंसारी को एमएलए बना सकता हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि 10 मार्च को गाना बजेगा मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। भाजपा का मऊ, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ में खाता नहीं खुलेगा। वाराणसी की आठ में से छह सीटें सुभासपा-सपा जीत रही है। योगी बाबा का बुलडोजर मुसलमान, पिछड़े तथा दलितों पर ही चलता है।
मऊ के इंदारा में जनसभा में ओमप्रकाश ने कहा कि सीना खोलकर मुख्तार अंसारी के साथ रहता हूं, उनके बेटे अब्बास अंसारी को चुनाव लड़ा रहा हूं। भाजपा के लोग बृजेश सिंह को एमएलसी बना सकते हैं, तो मैं भी अब्बास अंसारी को एमएलए बना सकता हूं। मुख्तार अंसारी जीतेंगे तो ओमप्रकाश राजभर का मनोबल बढ़ेगा।
कहा कि हम चुनाव तो उसी दिन जीत गए थे, जिस दिन हलधरपुर में मीटिंग हुई थी। ओमप्रकाश ने सरकार बनने पर घरेलू बिजली बिल माफ करने, मुफ्त इलाज, सरकारी स्कूलों में कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई और नौकरियों की भर्ती निकालने का वादा किया।