फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Unmarked Shops

बफर जोन में चिह्नित नहीं हो सकी दुकानें

Fri, 24 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Unmarked Shops
कोपागंज। नगर पंचायत के छह से ज्यादा मुहल्लों को बफर जोन घोषित कर वहां की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो इन क्षेत्रों के लिए एक भी दुकानें चिह्नित हो सकी है न ही यहां के लोगों को घरों पर जरुरी सामान भेजने के लिए होम डिलेवरी की व्यवस्था। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दोस्तपुरा मुहल्ले में बीते रविवार को कोरोना पॉजीटिव युवक के मिलने के बाद दोस्तपुरा के सीमावर्ती क्षेत्र कसारा मोड़, थाना क्षेत्र, पुरानी कोपा,हिकमागाढ़ा, काछीकला को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने इसको लेकर बीते रविवार को ही इस क्षेत्र की किराना से लेकर सभी सामानों की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी बफर जोन वाले इस क्षेत्रों में एक भी जरुरी सामानों की दुकानें नहीं खुली है। समाजवादी पार्टी केेेेपूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव उर्फ साधु ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा बफर जोन के क्षेत्रवासियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। जबकि पांच दिन से एक भी दुकान न खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेताया कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इसका निदान नहीं किया तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के राज्यपाल को पत्र लिखकर करेंगे। हॉटस्पाट क्षेत्र के प्रभारी अनुराग सिंह ने कहा कि बफर जोन में रहने वाले लोगों को जरुरी सामानों के लिए दुकानों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed