{"_id":"5f299c868ebc3e3d027e25c5","slug":"uncontrolled-truck-collision-kills-middle-aged-partner-injured-mau-news-vns5397106138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बढुआ गोदाम/रानीपुर (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भंवरेपुर गांव पास सुबह छह बजे के करीब टहल कर वापस घर जा रहे दो अधेड़ व्यक्तियों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक प्रेम चंद्र यादव (45) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव का निवासी था। उसकी खुरहट स्थित महासो मोड़ पर पेंट की दुकान है। रोज की भांति मंगलवार की सुबह वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार निवासी अपने मित्र छेदी वर्मा (50) के साथ सुबह में टहलने निकला था। दोनों सुबह टहल कर वापस घर लौट रहे थे अभी वह भंवरेपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रेम चंद यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी छेदी वर्मा गंभीर रूप घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना से पूरे खुरहट बाजार में मातम छा गया है। प्रेमचंद्र यादव की पत्नी लालती देवी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। प्रेम चंद्र के चचेरे भाई स्वामीनाथ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।