फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrolled car fell from over bridge, driver seriously injured

अनियंत्रित कार ओवर ब्रिज से गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल

Fri, 31 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car fell from over bridge, driver seriously injured
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुंशीपुरा ओवरब्रिज से बृहस्पतिवार की देर रात एक कार बेकाबू होकर नीचे गिर गई। जिससे दुर्घटना में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे बड़ी मशक्कत से कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा मुहल्ला निवासी सौरभ सिंह (35) पुत्र लालबहादुर सिंह नगर के रोडवेज पर जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। बृहस्पतिवार की देर रात वह दुकान से घर लौट रहे थे। मुंशीपुरा ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही अचानक कार वेकाबू होकर ब्रिज से 12 फिट नीचे गिर गई। कार के गिरने पर हुई तेज आवाज से लोग घरों से बाहर निकले। लोगों ने घायल को काफी मशक्कत से सौरभ को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। जिला अस्पताल चिकित्सकों ने सौरभ की गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed