फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable Scorpio trampled two women sitting on the roadside, death

Mau News: सड़क किनारे बैठीं दो महिलाओं को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Scorpio trampled two women sitting on the roadside, death
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव के समीप सड़क के किनारे बैठीं दो महिलाओं को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंद दिया। हादसे में बुरी तरह से घायल दोनों महिलाओं को परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी की हालत चिंताजनक देख सीएचसी के डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने दूसरी घायल महिला को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो सहित भाग निकला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर निवासी अवधू की पत्नी विमला (50) एवं उसकी पड़ोसी मीरा (45) पत्नी श्यामसुंदर खैरा मुहम्मदपुर से दरगाह जाने वाली सड़क के किनारे बुधवार को बैठी थीं। इस बीच टेसूपार की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो वहां पहुंचते ही बेकाबू हो गई और दोनों महिलाओं को रौंदते हुए चली गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो पर एक पार्टी का झंडा लगा हुआ था। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में दोनों को सीएचसी घोसी ले गए। वहां डाक्टरों ने विमला को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाॅक्टरों ने मीरा की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृत दोनों महिलाओं का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका विमला के पति अवधू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


घटना ने गांव को झकझोरा, हर जुबान पर दिखी घटना की चर्चा
घोसी। खैैरा मुहम्मदपुर गांव में एक साथ दो महिलाओं की मौत से गांव में मातम पसर गया है। एक ही दिन गांव में दो मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस घटना से आहत दिखा। लोग इस दर्दनाक हादसे की सोच सिहर जा रहे थे। आरोपी चालक को कोसते दिखे। वहीं मृतक विमला के पति और बेटे उमेश, सुनिल, अनिल, रवि के अलावा दूसरे परिजनों की चित्कार लोगों को दहला दे रही थी। वहीं दूसरी ओर मृतका मीरा के पति श्यामसुंदर और बच्चे शेरू, गोलू, रोहित, निशा और प्रियंका का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ के छांव में बैठना बना काल
अमिला। बताया जा रहा है कि दोनों मृतका गांव के पास ही धुरई चट्टी स्थित बैंक से पैसे निकालने के लिए गईं थी। जहां दोनों पैसा निकालने के बाद तेज धूप होने के चलते गांव के एक व्यक्ति के द्वार पर लगे नीम के पेड़ के छांव के पास गांव की एक महिला को देखकर बैठ गईं। जिसके बाद तीनों आपस में बातचीत कर रही थीं। इस बीच तेज रफ्तार से आई बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे वाहन का फुटेज धुरई चट्ठी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed