फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car driver collides with bike, one dead

बेकाबू कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 30 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car driver collides with bike, one dead
कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी चालक कोपागंज थाना में वाहन खड़ाकर फरार
बेटे के सगाई का सामान लेने बुजुर्ग आए थे घोसी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर के पास बुधवार की सुबह बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी चालक ने वाहन लेकर छह किमी दूर कोपागंज थाना परिसर में वाहन खड़ाकर फरार हो गया। घटना में मृत वृद्ध सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है। घटना के बाद खड़े वाहन को लेकर पुलिस अनभिज्ञ बनी रही। बाद में मामले की जानकारी होने के बाद कार के दस्तावेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
बुजुर्ग विजय मल्ल (62) पुत्र करमल यादव निवासी कल्याणपुर बुधवार की सुबह दस बजे अपने पुत्र के सगाई कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाइक से घोसी बाजार को गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय कल्याणपुर के पास घोसी की तरफ मऊ को जा रहे कार चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू होकर कार के पहिया के नीचे आ गई। हादसे में घायल विजय मल्ल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर घटना से घबराए कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। जहां से छह किमी दूर कोपागंज थाना परिसर में वाहन चालक पहुंचा और बिना किसी पुलिसकर्मी को जानकारी के कार परिसर में खड़ा फरार हो गया। उधर एक घंटे से अधिक तक खड़ी कार को देखकर पुलिसकर्मियों ने इसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया तो पता चला कि एक युवक ने कार को एक घंटे पहले खड़ा किया था। इस बाबत एसओ कोपागंज अजय कुमार तिवारी ने थाने परिसर में पार्क की वाहन सड़क हादसे में शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed