फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uncontrollable car crashed into tree, two youths died, the neighborhood teenager succumbed to shocking family members 

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, परिजनों को बिलखते देख पड़ोस की किशोरी ने सदमे में दम तोड़ा

Sat, 24 Apr 2021 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crashed into tree, two youths died, the neighborhood teenager succumbed to shocking family members 
मऊ में सरायलखंसी थाने के सामने सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

मऊ में पुलिस लाइन के निकट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर रात एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि चालक बच गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों के परिजनों का विलाप देखकर पड़ोस की एक युवती गश खाकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भलयां गांव निवासी अशोक कुमार यादव (27) पुत्र प्रभुनाथ और उसका पड़ोसी श्यामसुंदर यादव पुत्र मोती यादव किसी काम से कार से शुक्रवार शाम बढ़ुआगोदाम की ओर गए थे। कार उनका साथी उसी गांव का खेसारी चला रहा था। लौटते समय पुलिस लाइन के समीप कार अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे एक बड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर में अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया किंतु कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई। अशोक मोटर मेकेनिक का काम करता था और उसने तीन दिन पहले ही कार खरीदी थी। उसके दो बच्चे हैं। वहीं श्यामसुंदर यादव शहर के ही एक नामचीन नर्सिंग होम में लैब टेक्नीशियन था। उसे भी दो बच्चे हैं। मौत की सूचना से दोनों के घरों में कोहराम मच गया। उधर, पड़ोस के दो-दो घरों में परिजनों को रोते बिलखते देख बगल के घर की एक युवती बबिता (18) गश खाकर गिर पड़ी। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed