{"_id":"62dd3090e32ab058df062111","slug":"uncle-attacked-with-shovel-and-injured-two-nieces-in-mau-due-to-this-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मऊ में चाचा ने फावड़े से हमला कर दो भतीजियों को किया घायल, इस कारण हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मऊ में चाचा ने फावड़े से हमला कर दो भतीजियों को किया घायल, इस कारण हुआ था विवाद
Sun, 24 Jul 2022 05:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:14 PM IST
सार
मऊ जिले के इटौरा चौबेपुर में रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर पट्टिदारों में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से चाचा ने अपनी दो भतीजियों को फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल दोनों बहनों को जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मऊ जिले के इटौरा चौबेपुर गांव में रविवार की सुबह खेत में काम कर रही दो बहनों पर उसके चाचा ने फावड़े से हमला कर दिया। बेटियों की चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे पिता पर भी हमलावर ने उसे भी चोटिल कर दिया। गंभीर रूप से घायल बहनों को ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर गांव निवासी गुड़िया (20) पुत्री घुरहू ने बताया कि रविवार सुबह वो अपनी बहन नीतू (18) के साथ अपने खेत की मेड़ को ठीक कर रही थी। आरोप लगाया कि ऐसा करते देख उसके चाचा श्यामनरायण पाल गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फावड़े से दोनों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
दोनों बहनों की चीखपुकार सुनकर जब उसका पिता घुरहू भी मौके पर पहुंचा तो हमलावर ने उस पर भी हमला बोल दिया और मौके से भाग निकला। उधर, ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप घायल दोनों बहनों को मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि आरोपी चाचा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।