{"_id":"fb0730786d24592ea5646cb6c132f856","slug":"unbalanced-school-bus-turnaround-11-children-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित स्कूल बस पलटी, 11 बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित स्कूल बस पलटी, 11 बच्चे जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के समाउद्दीनपुर के पास शनिवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गई। बस में सवार 11 बच्चे घायल हो गए। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन घायल बच्चों को निकट के अस्पताल में पहुंचवाया।
जानकारी के अनुसार मां शारदा इंटर कालेज की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। सुबह लगभग आठ बजे समाउद्दीनपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में स्कूली बस असंतुलित हो गई।
चालक संजय का स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया। स्कूली बस सड़क के बगल में गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार आरजू , गुड़िया, सानिया, राज, हनी, छोटी, रिषव सहित 11 बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने अन्य वाहन से घायल बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भेजकर इलाज करवाया। हादसे की जानकारी के बाद अभिभावक भी आनन फानन अस्पताल पहुंचे।
मगर दुर्घटना में बच्चों के गंभीर रूप से घायल न होने से राहत की सांस ली। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर पहुंचा दिया गया। इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक अमिताभ सिंह का कहना है कि सड़क काफी खराब है। सड़क में गड्ढे होने से बस की कमानी टूट गई जिससे यह दुर्घटना हुई।