फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two women die after falling from bike

दो महिलाओं की बाइक से गिरने से मौत

Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two women die after falling from bike
वलीदपुर/हलधरपुर। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की बाइक से गिरकर मौत हो गई। जबकि एक बाइक चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक महिला भाई के साथ अपने ससुराल जा रही थी तो दूसरी पति के साथ मायके। उधर, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वलीदपुर : कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थी जाफरपुर निवासी अनीसा खातून (33) पत्नी इरफान का मायका वलीदपुर मोहल्ला के भीरा में है। शुक्रवार देर शाम अनीसा अपने भाई अबू सहमा के साथ बाइक से अपनी ससुराल कुर्थी जाफरपुर जा रही थी। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास अचानक वह बाइक से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।बहन की मौत देखकर बाइक चला रहा अबू सहमा भी अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अबू सहमा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और अनीसा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनीसा की तीन वर्ष की एक बेटी भी है। महिला की मौत की सूचना पर परिवार वाले बिलखते रहे। हलधरपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मड़ैली बढ़नपुरा मठिया ग्राम पंचायत निवासी रंजना देवी (35) पत्नी उमेश राजभर शुक्रवार को अपने पति उमेश तथा दो बच्चों के साथ कोपागंज स्थित मायके जा रही थी। हलधरपुर ग्राम पंचायत के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर तेज गति होने के चलते बाइक बेकाबू हो गई ऐसे में बाइक पर बैठी रंजना संतुलन बिगड़ जाने से बाइक से नीचे आ गिरी और सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed