{"_id":"616ef4a6dc9c074c43007a7d","slug":"two-teams-formed-to-catch-the-accused-of-engineer-robbery-mau-news-vns618106485","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए बनी दो टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर लूटकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए बनी दो टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना के पास बीते सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े साफ्टवेयर इंजीनियर से लूटकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दो टीमें गठित की है। वहीं मंगलवार को एसओजी तथा घोसी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इस दौरान पुलिस ने एक फुटेज में बदमाशों को लेकर कुछ फुटेज भी मिला है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस लूट में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।
सीओ घोसी नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अहमदपुर असना के पास दोपहर के समय बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा इंजीनियर से आभूषण लूटने के मामले का खुलासा जल्द ही करेगी। पुलिस ने इसके लिए दो टीमें गठित की है। एक टीम को जहां एसओजी प्रभारी लीड करेंगे, वहीं दूसरी टीम को वह खुद लीड करेंगे। बताया कि जल्द ही पुलिस इस लूटकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
उधर, मंगलवार को एसओजी टीम तथा घोसी पुलिस ने सूरजपुर मोड़ के पास प्रतिष्ठानों पर लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे की जांच की, इसमें एक कैमरे में बदमाशों के भागते समय का फुटेज देखने को मिला। वहीं घोसी पुलिस ने सुल्तानपुर बाजार में लोगों द्वारा इस मामले में पूछताछ की गई। बीते सोमवार की दोपहर में घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना के पास कोतवाली क्षेत्र के कपरियाडीह गांव निवासी तथा साफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक मिश्रा से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तीन लाख मूल्य का आभूषण लूट ले गए थे।