फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   two statues of Dr bhim rao Ambedkar damaged by Chaotic elements in mau villagers angry

मऊ में आंबेडकर की दो प्रतिमाएं अराजक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Sun, 30 May 2021 07:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 May 2021 07:08 PM IST
सार

 एसडीएम ने अराजकतत्वों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया। कोतवाल मोहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में भी अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। 

विज्ञापन
two statues of Dr bhim rao Ambedkar damaged by Chaotic elements in mau villagers angry
मुहम्मदाबाद गोहना के मड़हा और रानीपुर के दतौली गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दो स्थानों पर अराजक तत्वों ने शनिवार की रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। रविवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों प्रतिमाओं की मरम्मत कराकर लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव के बाहर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा शनिवार की रात मनबढ़ों ने क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर प्रधान बृजराज निषाद और अन्य लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना रामभवन तिवारी, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम ने अराजकतत्वों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया। कोतवाल मोहम्मदाबाद गोहना नीरज पाठक ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के दतौली गांव में भी अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। रविवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गौतम ने सूचना थाने पर दी। इस पर उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी, सीओ सदर, सीओ घोसी पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा की मरम्मत भी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed