फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two prize crooks of 25 thousand arrested

25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two prize crooks of 25 thousand arrested
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज के वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के घर पर छह मई मंगलवार को धावा बोलकर हवाई फायरिंग और धारदार हथियार से हमला करने की घटना में आरोपी 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को बख्तावरघाट पुल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सहरोज के प्रधान प्रतिनिधि योगेश राय के घर पर 6 मई की शाम साढ़े आठ बजे बदमाशों ने धावा बोलकर हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दिया था। हौसलाबुलंद बदमाशों ने फायरिंग करके छ: लोगो को घायल कर दिया था। एसपी अनुराग आर्य ने अंकुर राय, मनीष राय, व अखण्ड राय पर 25 -25 हजार रूपये तथा दिव्यांशु राय आदि पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। इनामिया बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। गत 23 मई को एसटीएफ लखनऊ व पुलिस की संयुक्त टीम ने कोपागंज के जयरामगढ़ तिराहे के पास से घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। घटना के ठीक एक माह पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के बख्तावरघाट पुल के पास से 25-25 हजार के इनामी अंकुर राय और मनीष राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वालो में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, एसआई राजेश वर्मा , हेडकांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, विनय पाण्डेय, रविपाल, सुशील कुमार सिंह, प्रमोद प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed