फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two people including teenager burnt alive due to current in Mau

मऊ में करंट से किशोर सहित दो लोग जिंदा जले, फल की दुकान के लिए लोहे की पाइप लगाने के दौरान हादसा 

Wed, 18 Nov 2020 11:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 18 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two people including teenager burnt alive due to current in Mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

मऊ जिले की मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में बुधवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोर सहित दो लोग जिंदा जल गए। हादसे के समय अधेड़ और युवक डाला छठ के अवसर पर फल की दुकान लगाने के लिए लोहे की पाइप लगा रहे थे। इसी दौरान पाइप का एक सिरा हाईटेंशन तार से छू गया। सरेशाम हुई इस घटना को बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना देकर बिजली कटवाई गई। इसके बाद युवकों के शव को हटाया जा सका।

विज्ञापन

 
रानीपुर थाना क्षेत्र के याकुबपुर गांव निवासी महेंद्र तिवारी वर्षों से करहां बाजार में यूनियन बैंक के पास फल की दुकान लगाते थे। उनके बगल में रानीपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी मुन्ना यादव (45) सब्जी की दुकान लगाते थे। छठ पूजा के अवसर पर दोनों ने संयुक्त रूप से फल बेचने का निर्णय लिया। इस दौरान बुधवार की शाम दोनों दुकान लगाने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था कर रहे थे।
विज्ञापन


रात आठ बजे मुन्ना पुत्र पतिराज यादव और महेंद्र तिवारी (17) पुत्र हरिगोविंद तिवारी उर्फ नंगा टेंट लगा रहे थे। इस दौरान लोहे की पाइप को वो जमीन में गाड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी पाइप का एक सिरा ट्रांसफार्मर के एचटी तार से छू गया। इसके बाद दोनों तत्काल मौके पर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मुन्ना यादव और महेंद्र का शरीर धूं-धूं कर जलने लगा था। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना बिजली विभाग को देकर आपूर्ति रुकवाई। घटना की सूचना मिलने पर मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। समाचार लिखे जाने तक बाजार में सन्नाटा फैला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed