फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two new police stations will be built in the district

जनपद में बनाए जाएंगे दो नए थाने

Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two new police stations will be built in the district
मऊ। जिले में दो नए थाने बनाए जाने की प्रकिया की कवायद चल रही है। क्षेत्रफल,अपराध और जनसंख्या के मानक के आधार पर इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। देवारांचल के दुरूह भौगोलिक स्थिति को देखते हुए दुबारी को थाने का दर्जा दिए जाने पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके साथ ही घोसी कोतवाली और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बीच नदवासराय अथवा बोझी को नया थाना बनाया जा सकता है।सर्वे पूरा हो जाने के बाद दो नये थाने बनाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। इन दोनों थानों के बन जाने के बाद जिले में थानों की संख्या महिला थाने को लेकर 15 हो जाएगी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी कोतवाली क्षेत्रों के बीच काफी दूरी है। इसके अलावा यह क्षेत्र आजमगढ़ जनपद की सीमा से लगे हुए हैं। दोनों थानों में दूरी अधिक होने के चलते भी ये क्षेत्र अपराधिक दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माने जाते हैं। एक सराफ के अपहरण और उसकी दुकान से कुछ गहने चुराए जाने की घटना को छोड़कर इधर काफी दिनों से इस क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं तो नहीं घटी हैं, लेकिन पूर्व में इन दोनों थानों के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधिक घटनाएं अधिक होती रही हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मधुबन और दोहरीघाट थाना क्षेत्रों के अंतर्गत घाघरा के तटवर्ती दुरूह इलाकों में अवैध शराब पर अंकुश पुलिस के लिए गंभीर चुनौती हो जाती है। इसके अलावा इस क्षेत्र में भी अपराधिक गतिविधियां अधिक होती हैं। दुबारी पुलिस चौकी को थाना बनाने की मांग काफी दिनों से चल रही है। इधर रामपुर को थाने का दर्जा दे दिया गया। लेकिन जनपद में अपराध शून्य पर ले जाने के इरादे से पुलिस अधीक्षक सुशील घुले दो नये थाने सृजित कराने के उद्देश्य से सर्वे करा रहे हैं। इसके तहत अपराध, जनसंख्या और क्षेत्रफल के मानक के अनुसार सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद और घोसी थानों में हैं 505 राजस्व गांव
मऊ। वर्तमान में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 240 राजस्व गांव में हैं। इनमें जनसंख्या विहीन गांवों की संख्या 32 है। इनकी जनसंख्या तीन लाख 16 हजार है। जबकि घोसी कोतवाली में ग्राम पंचायतों की संख्या 127 तथा राजस्व गांवों की संख्या 265 है। इस थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों की जनसंख्या पौने दो लाख है। उधर मधुबन थाना क्षेत्र में आने वाले राजस्व गांवों की संख्या 264 है। इन गांवों की जनसंख्या लगभग दो लाख है। इसी थाने से 110 राजस्व गांवों को लेकर रामपुर बनाया गया है। मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी थानों से कुछ गांवों को अलग करके एक नया थाना बनाया जाएगा। जबकि दुबारी थाने के लिए मधुबन थाने के कुछ गांवों को लिया जाएगा। इसके लिए शासन की गाइड लाइन के अनुसार सर्वे कराया जा रहा है।

मऊ के कप्तान सुशील घुले ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार मानकों को ध्यान में रखते हुए दुबारी और बोझी बाजार अथवा नदवासराय को नया थाना बनाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा हो जाने पर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed