फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two lakh children received polio drops at 1330 booths.

Mau News: 1330 बूथों पर दो लाख बच्चों ने पी पोलियो रोधी खुराक

Sun, 14 Dec 2025 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two lakh children received polio drops at 1330 booths.
कोपागंज में बच्चे को पोलियो रोधी खुराक देते अधिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
मऊ। पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ जिले में रविवार को किया गया। अभियान की शुरुआत जिला महिला चिकित्सालय से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने 6 महीने की बालिका आश्रि को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाकर किया। जिले में 1330 बूथों पर दो लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार को अभियान का शुभारंभ नगर के जिला महिला चिकित्सालय से की गई। अभियान में 1667 आशा कार्यकर्ता, 160 एएनएम और 233 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई थी। 592 टीम 15 से 19 दिसंबर तक बच्चों को घर-घर जाकर छूटे बच्चो को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाएगी।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र में रविवार को एक साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दो बूंद जिंदगी की अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाकर पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों सहित प्राथमिक विद्यालय ककराड़ीह, कटघरा शंकर, उफरौली, नहर चौक मधुबन समेत कुल 125 बूथ बनाए गए थे। शाम चार बजे तक चले अभियान में कुल 13,041 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।अभियान के संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन के चिकित्सक डॉ. एनके गौतम ने बताया कि रविवार को अभियान का पहला दिन था, जिसमें बूथ लगाकर बच्चों को दवा पिलाई गई। सोमवार से पांच दिनों तक डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed