फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two killed in road accident

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पर रास्ता रोका

Tue, 27 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident
जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मार्ग दुर्घटनाओं में सोमवार को दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मधुबन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा तिनहरी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति  की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, तो लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं घोसी कस्बा में भी सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन



मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा तिनहरी का  32 वर्षीय रामशृंगार राजभर ठेला चलाकर अपनी रोजी रोटी चलाता था। सोमवार को लगभग छ: बजे वह साइकल से बाजार में सब्जी लेकर घर जा रहा था। उसी समय मझवारा की तरफ से तेज रफ़्तार एक कार ने साइकल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन



 इसके बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। रामशृंगार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई उन्होंने शव को सड़क पर रखकर वाहन चालक को पकड़ने और उसके परिवारीजन को तुरंत मुआवजा देने की मांग कर मधुबन-मझवारा मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों की माने तो वाहन चालक ने साइकल में धक्का मारने के बाद भागने के चक्कर में एक मोटरसाइकल सवार को भी टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



उधर, कोतवाली के गौरीडीह निवासी 65 वर्षीय शिवबचन सोमवार को घोसी नगर के सीताकुंड के  पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे की मझवारा मोड़ की तरफ से आ रही मोटरसाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे  शिवबचन घायल हो गए साथ ही रसूलपुर भैरोपुर निवासी मोटर साइकिल सवार जलाल अहमद भी  घायल हो गया। जिन्हें लोगों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां शिवबचन की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed