फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two killed due to drowning in different river

अलग-अलग नदी में डूबने से दो की मौत

Fri, 14 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 14 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two killed due to drowning in different river
ढेकुलियाघाट पर तमसा नदी में डूबे बच्चे को तलाशते लोग।
जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलिया घाट और मोहम्मदाबाद  गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा कोइरिपुरा मुहल्ला निवासी छह वर्षीय  नेहानी की शुक्रवार को टौस नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्ची मां के संग नदी पर गई थी, जबकि किशोर नदी में स्नान करने के लिए गया था।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी मो. आमिर (12) पुत्र मुनीर अहमद शुक्रवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के संग नगर क्षेत्र के ढेकुलिया घाट पर तमसा नदी में स्नान करने गया। बताया जाता है युवक नदी में छलांग लगाया, इसके बाद डूब गया। साथी भाग कर घर पहुंचे और परिवारीजन को इसकी सूचना दी। इस दौरान परिवार के साथ मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोर ने घंटो प्रयास करने के बाद देर शाम उसकी लाश नदी से निकाली गई।  
विज्ञापन

 मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा कोइरीपुरा मुहल्ला निवासी मुमताज की छह वर्षीय पुत्री नेहानी शुक्रवार को अपनी मां के संग घर से थोड़ी दूरी पर मौजूद तमसा नदी पर गई थी। इस दौरान नेहानी की मां कपड़ा धुलने में व्यस्त हो गई, तभी नेहानी खेलते-खेलते नदी के किनारे पहुंच गई। इस दौरान बच्ची न जाने कब पानी में डूब गई, इसकी जानकारी उसकी मां को नहीं हो सकी। बेटी को लापता देख मां ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसकी लाश पानी के अंदर से बरामद हुई। नदी से पुत्री का शव बरामद होने पर उसकी मां दहाड़े मारने लगी। इस दौरान नदी तट पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। बाद मेें मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को निकाला और देर शाम उसका दाहसंस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed