फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   two injured in fight for dance on DJ during Durga idol immersion in mau procession halted for more than one hours

मऊ: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, दो घायल, डेढ़ घंटे तक रुका रहा जुलूस

Sun, 17 Oct 2021 10:36 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Oct 2021 10:36 AM IST
सार

मऊ जिले के कोपागंज कस्बे के विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए शनिवार शाम जुलूस निकाला गया। रविवार तड़के डीजे पर डांस करने को लेकर मनबढ़ों ने दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के विरोध में आयोजकों ने मूर्ति विसर्जन जुलूस को रोक दिया।

विज्ञापन
two injured in fight for dance on DJ during Durga idol immersion in mau  procession halted for more than one hours
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के कोपागंज कस्बे में रविवार तड़के दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर भारी हंगामा हो गया। मनबढ़ों ने दुर्गा पूजा समिति के दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कस्बा के सभी दुर्गा पूजा समितियों ने मूर्ति विसर्जन को रोक दिया।
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन रुकने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी मौके पर पहुंचे। कस्बा के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर काफी समझाने-बुझाने के साथ एक मनबढ़ को हिरासत में लिया। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद मूर्ति विसर्जन का जुलूस आगे बढ़ा। 
विज्ञापन



कोपागंज नगर पंचायत  के ओडियाना चौक से उत्तर, चौक से दक्षिण,भरत मिलाप, शीतल माता मंदिर कसारा मोड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए रंगारंग कार्यक्रम के साथ शाम को निकलती है। पूरी रात्रि नाचते-गाते दुर्गा विसर्जन अगले दिन सुबह किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः शाइन सिटी फर्जीवाड़ा: करोड़ों के घोटाले का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, चार सितारा होटल में नाम बदलकर रह रहा था

 

15 से 18 लोगों ने की मारपीट

two injured in fight for dance on DJ during Durga idol immersion in mau  procession halted for more than one hours
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम कस्बा की सभी दुर्गा समितियों द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला गया। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जुलूस जब कस्बा चौक से आगे बढ़ा तो डीजे पर नाचने को लेकर जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ कुछ लोगों से विवाद हो गया।

इसके कुछ देर बाद 15 से 18 लोगों ने आकर दुर्गा पूजा समिति के अमित जायसवाल और रितेश गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना अन्य समिति के लोगों को हुई तो सभी ने मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम को रोक दिया और धरने पर बैठ गए। मूर्ति विसर्जन रुकने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ऐसे सुलझा मामला

मौके पर क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह पहुंचे। समिति के लोगो को कार्यवाही की दिलासा देते हुए विसर्जन को जारी रखने की विनती की। करीब डेढ़ घंटे बाद कस्बा के कुछ गणमान्य लोगों के समझाने और एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मूर्ति विसर्जन का जुलूस का कार्यक्रम शुरू हुआ।

जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने तीन नामजद 15 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है।  एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed