फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two head constables suspended for indiscipline

Mau News: अनुशासनहीनता पर दो मुख्य आरक्षी निलंबित

Sat, 09 May 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two head constables suspended for indiscipline
अनुशासन हीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में एसपी आकाश पटेल ने शुक्रवार को दो मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि बलुआ में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार राय के विरुद्ध पासपोर्ट पुलिस सत्यापन के लिए रुपये मांगने की शिकायत मिली थी। आरोप गंभीर पाए जाने पर अशोक कुमार राय को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इसी तरह अलीनगर अलीनगर पर तैनात मुख्य आरक्षी रणजीत तिवारी पर शराब का सेवन कर थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप था। मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से रणजीत तिवारी को भी निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता एवं अमर्यादित आचरण किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed