फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two girl students fainted due to extreme heat in school, admitted

Mau News: स्कूल में तेज गर्मी से दो छात्राएं हो गई बेहोश, भर्ती

Thu, 16 May 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two girl students fainted due to extreme heat in school, admitted
मऊ। पिछले दिनों पारे में गिरावट के बाद अब एक बार फिर मौसम तेजी से बदलने लगा है। बुधवार को तेज गर्मी ने स्कूल में दो छात्राएं कक्षा में बेहोश हो गईं। स्कूल के प्रबंध समिति ने दोनों को फतेहपुर मंडाव के सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी अब लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को मौसम का रूख एक बार फिर से तेजी से बदल गया। सुबह धूप के साथ हवा चलती रही। लेकिन दोपहर के बाद से अचानक हवा बंद हो गई उमस बढ़ गई। बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम पारा 28 डिग्री था। मंगलवार की अपेक्षा पारा एक डिग्री बढ़ा था। पारा चढ़ने से लोग गर्मी और लू की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि लोग गर्मी से बचाव के लिए पानी का अधिक सेवन करें। साथ ही खानपान में भी परहेज करें। भोजन में सलाद और शिकंजी को भी शामिल करें। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी में स्थित राष्ट्रीय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में हिट वेब से चक्कर आने पर दो छात्राएं अचेत हो गईं। अत्यधिक गर्मी के चलते कक्षा नौवीं की छात्रा प्रिया यादव, सलोनी पाल अचानक चक्कर आने से गिर गईं। विद्यालय के प्रबंध की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार किया गया। इस बाबत डॉ. राजीव ने बताया कि सीएचसी पर उपचार के लिए सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed