फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two died due to high-tension wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो की मौत

Wed, 18 Nov 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two died due to high-tension wire
दो युवकों की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : MAU
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में बुधवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ सहित दो जिंदा जल गए। हादसे के समय अधेड़ और युवक डाला छठ के अवसर पर फल की दुकान लगाने के लिए लोहे की पाइप लगा रहे थे। तभी पाइप का एक सिरा हाईटेंशन तार से छू गया। सरेशाम हुई इस घटना को देखने वाले अवाक थे। बाद में सूचना देकर बिजली काटी गई। इसके बाद युवकों के शव को हटाया जा गया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के याकुबपुर गांव निवासी महेंद्र तिवारी वर्षो से करहां बाजार में यूनियन बैंक के पास फल की दुकान लगाते थे। उनके बगल में रानीपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी मुन्ना यादव (45) सब्जी की दुकान लगाते थे। छठ पूजा के अवसर पर दोनों ने संयुक्त रूप से फल बेचने का निर्णय लिया। इस दौरान बुधवार की शाम को दोनों दुकान लगाने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था किए। बताया जाता है बुधवार की रात आठ बजे के करीब मुन्ना पुत्र पतिराज यादव और महेंद्र तिवारी (17) पुत्र हरिगोविंद तिवारी उर्फ नंगा टेंट लगा रहे थे। इस दौरान लोहे की पाइप को वो जमीन में गाड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी पाइप का एक सिरा ट्रांसफार्मर के एचटी तार से छू गया। इसके बाद दोनों तत्काल मौके पर झुलस गए। प्रत्याक्ष दर्शियों की मानें तो मुन्ना यादव और महेंद्र का शरीर धूं धूं कर जलने लगा था। इस दौरान बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दिया। इसके बाद बिजली कटी, इसबीच घटना की सूचना मिलने पर मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। समाचार लिखे जाने तक बाजार में सन्नाटा फैला था। लोग घटना की चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed