फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two council schools were found closed, one had no teachers.

Mau News: दो परिषदीय स्कूल बंद मिले, एक में नहीं थे शिक्षक

Wed, 15 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two council schools were found closed, one had no teachers.
रानीपुर में विद्यालय का निरीक्षण करते बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय।स्रोत-सूचना विभाग
लापरवाह तीन विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस जारी, कई विद्यालयों में सुबह 9.20 बजे तक नहीं पहुंच रहे शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। रानीपुर ब्लॉक के कई स्कूलों का बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। दो स्कूल बंद मिले तो एक स्कूल में शिक्षक नहीं थे। बीएसए ने तीनों स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस दिया है।
शासन प्रशासन के तमाम दिशा निर्देश के बाद भी जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें तैनात शिक्षकों की कार्यप्रणाली मेें सुधार नहीं नजर आ रहा है। कई विद्यालय निर्धारित समय से आधा घंटा बाद तक बंद रह रहे हैं। शिक्षकों की अनियमित दिनचर्या से पठन पाठन पर विपरीत असर पड़ रहा है। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर लापरवाह शिक्षकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में रानीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खुरहट सुबह 8:50 बजे बंद मिला। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रामपुर खरिया सुबह 9:05 बजे बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय उमटी मेें सुबह 9:20 तक सभी अध्यापक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे। शासन की तरफ से विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय भूसुवा की स्थिति अच्छी रही। इस विद्यालय पर सभी शिक्षक उपस्थित थे। नामांकन 171 छात्रों में से 146 उपस्थित रहे। जांच के दौरान बच्चों का शैक्षिक स्तर भी अच्छा मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने प्राथमिक विद्यालय खुरहट, रामपुर खरिया के समस्त अध्यापकों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय उमटी में भी अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed