{"_id":"5ef77c4c8ebc3e42eb433f73","slug":"two-corona-positives-found-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में कोरोना के 13 पॉजिटिव केस मिले, एक मरीज अपनी बेटी के संपर्क में आने से हुआ हुआ संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में कोरोना के 13 पॉजिटिव केस मिले, एक मरीज अपनी बेटी के संपर्क में आने से हुआ हुआ संक्रमित
Sat, 27 Jun 2020 11:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले में शनिवार की रात आई कोरोना की रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव मिले। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एससी सिंह ने बताया कि मरीजों को कोविड अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही संक्रमितों की केस हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। सुबह तक मरीजों की केस हिस्ट्री की जानकारी हो जाएगी। सभी संक्रमित शहरी क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें पहाड़पुरा, बुनकर कालोनी, नवापुरा, डोमनपुरा आदि मुहल्ले के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके पहले सुबह के समय दो कोरोना संक्रमित मिले, जबकि स्वस्थ होने पर दो लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की। सीएमओ ने बताया कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के प्यारेपुरा मुहल्ले के युवक का पैर टूट गया था। युवक इसका उपचार कराने आजमगढ़ गया था। वहां उसकी 25 जून को सैंपलिंग हुई थी।
विज्ञापन
जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक को पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया। एक संक्रमित किशोरी के पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ले के निवासी हैं। पिता और पुत्री दोनों का उपचार बीएचयू में चल रहा है। बताया कि कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती मरीजों में से दो के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 हो गई। इनमें एक्टिव मरीज 33 हैं।
विज्ञापन