फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two communities clashed over giving money after eating chaat, thrashed each other, police deployed

Mau Crime: चाट खाने के बाद पैसे देने को लेकर बवाल, दो पक्षों ने एक दूसरे को पटक-पटककर मारा

Wed, 18 Jan 2023 01:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 18 Jan 2023 01:59 PM IST
सार

मऊ में चाट खाने को लेकर विवाद हो गया। यहां तक की मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
Two communities clashed over giving money after eating chaat, thrashed each other, police deployed
चाट खाने के बाद पैसे देने को लेकर भिड़े दो समुदाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में मंगलवार की देर शाम चाट की दुकान पर जमकर हंगामा हुआ। यहां चाट खाने आए ग्राहक से पैसे को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर थाने ले आई। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खरगेपुर गांव निवासी हीरालाल प्रजापति की पिपरीडीह बाजार में चाट की दुकान है। मंगलवार को गांव निवासी दूसरे समुदाय के कुछ लोग चाट खाने आए। चाट खाने के बाद पैसे को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदार और ग्राहक आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर प्रहार शुरू कर दिया जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिराकर मारा। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के एक दर्जन लोगों को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चाट की दुकान थीं, ग्राहक से पैसे को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, । इस मामले में दोनों ही पक्षों से सात लोगों को के विरुद्ध शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed