{"_id":"629657ae95d197708376afb5","slug":"try-to-promote-the-game-dm-mau-news-vns6565240152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल को बढ़ावा देने का करें प्रयास: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट सभागार में खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक को संबोधित करत डीएम अरूण कुमार।संव
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की अर्द्ध वार्षिक बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में हुई। जिलाधिकारी ने खेल को बढ़ावा दिए जाने के प्रयास पर बल दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चार सीसीटीवी कैमरा लगने हैं। जिससे स्टेडियम में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की संख्या और बढ़ाएं जिससे पूरे स्टेडियम की गतिविधियां कवर हो सके, साथ ही लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता भी अच्छी हो।साथ ही तहसील स्तर पर भी समितियों के गठन एवं युवा कल्याण विभाग से सहयोग लेकर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने को कहा।कहा कि खेलों की संख्या भी बढ़ाउ जिससे खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी साथ ही विभागीय कोष में भी वृद्धि होगी। विभाग में अवशेष धनराशि के माध्यम से स्टेडियम के अंदर लॉन टेनिस, टेबल टेनिस के कोर्ट भी बनाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। खेलों को बढ़ावा देने एवं विभागीय कोष में वृद्धि करने के लिए जिलाधिकारी ने प्रतिष्ठित लोगों एवं अन्य विभागीय लोगों की टीमें बनाकर प्रतियोगिता कराने की सलाह जिला क्रीडा अधिकारी को दिए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, नगर पालिका परिषद चेयरमैन तय्यब पालकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी के0एम0 पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।