{"_id":"6971b0b8be4185f896b2e9c3eb74688b","slug":"truant-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित कार्मिकों पर दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित कार्मिकों पर दर्ज होगी एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पहली नवंबर को जनपद के सभी विकास खंडों में होने वाली मतगणना के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर दो स्थानों पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मतगणना कर्मियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने दायित्वों के निर्वहन का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिया।
इस दौरान किस प्रकार टेबलों पर जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के वोटों की गिनती की जाएगी और क्या-क्या सावधानियां बरती जाएंगी इसके बारीकियों के बारे में समझाया गया। मतगणना में लगाये गये पर्वेक्षक एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण डीसीएसकेपीजी कालेज एवं कम्यूनिटी हाल में दो पालियों में दिया गया।
पहले दिन प्रशिक्षक उप कृषि निदेशक आशुतोष मिश्र और जिला पंचायत राज अधिकारी दिनेंद्र शर्मा ने 1800 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कई कार्मिक गैर हाजिर रहे। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व की धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।
विज्ञापन
साथ ही यह चेतावनी दी गई कि सोमवार को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिक मंगलवार को अवश्य प्रशिक्षण ले लें।