{"_id":"64bd7d9d9afcdd73b30db909","slug":"troubled-by-power-cuts-people-gherao-submitted-memorandum-mau-news-c-295-1-mau1002-406-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया घेराव, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। अघोषित बिजली कटौती और जर्जर तारों के टूटकर गिरते रहने से परेशान लोगों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र कोटवां का घेराव किया। अधिकारियों द्वारा काफी देर तक मान मनौव्वल के बाद वे शांत हुए। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जेई देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सौंपा।
कोटवां विद्युत उपकेंद्र से भार, रैकवारेडीह, सरेजा, ओन्हाईच, अहिलाद, बबुआपुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन अक्सर हाईटेंशन तार के टूटकर गिरन से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। मात्र छह से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे धान की सिंचाई में समस्या हो रही है। पेयजल की भी किल्लत हो गई है। लोग सुबह से लेकर शाम तक हैंडपंपों पर बाल्टी लेकर कतार में खड़े रहते हैं।
इलाके के राकेश लाल श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, शेषनाथ सिंह, अशोक कुमार, नीरज सिंह, पंकज सिंह, गुड्डू, शशिभूषण सिंह, सुमंत गीरीश, बिनोद मंगल आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि बार-बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था। मजबूरन विद्युत उपकेंद्र का घेराव करना पड़ा।
विज्ञापन
इस बाबत जेई देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत को संज्ञान में लेकर जर्जर तारों को तेजी से बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इलाके की बिजली आपूर्ति में इससे सुधार आएगा।