फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tricolor yatra ends in the district on 19

जिले में तिरंगा यात्रा का समापन 19 को

Sun, 05 Dec 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra ends in the district on 19
मऊ। अमृत महोत्सव समिति मऊ की तत्वावधान में संचालित हो रहे तिरंगा यात्रा का समापन 19 दिसंबर को होगा। समापन समारोह बलिया मोड़ के पास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस यात्रा का शुभारंभ 20 नवंबर को जीवन राम हॉस्टल के मैदान से किया गया था। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपद की सभी 675 ग्राम पंचायतों के सभी राजस्व गांवों में पहुंचकर लोगों ने जिले के वीर बलिदानियों का नमन किया उनके परिवारों को सम्मानित किया। जिले के चार सौ चौराहों को चिह्नित कर वंदे मातरम का गान और भारत माता की आरती उतारी गई। इस यात्रा के बाद बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के सामने स्थित जीवन राम हॉस्टल के मैदान से 19 नवंबर को प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा जिला प्रचारक राजीव नयन के दिशा निर्देशन में जिले के सभी नौ ब्लॉकों के सभी गांवों में पहुंची। इस दौरान आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों ने गांवों कसबों के लोगों ने जनपद के वीर बलिदानियों के घरों पर पहुंचकर उन्हें नमन किया और उनके परिवार वालों को सम्मानित किया। जिले के सभी नौ ब्लाकों में एक एक तिरंगा यात्रा रथ चल रहे हैं।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को निकलेगी वंदे भारत यात्रा
मऊ। जीवन राम हास्टल के मैदान से नौ दिसंबर को वंदेभारत यात्रा का शुभारंम किया जाएगा। यह यात्रा जिले के सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों से होती हुई मधुबन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। वहां अमर शहीदों को नमन करने के बाद यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा समारोह को मुख्य अतिथि सुवाष संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

समारोह की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
मऊ। तिरंगा यात्रा के समापन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर के राम स्वरूप भारती इंटर कालेज में दो सत्रों में बैठक हुई। पहले सत्र की बैठक सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरे सत्र की बैठक 11 से तीन बजे तक चली। बैठक में जिला प्रचारक राजीव नयन की अध्यक्षता में समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। बैठक में जिला संपर्क प्रमुख राजेश पांडेय, जिला प्रचार प्रमुख भुवेश श्रीवास्तव, जिला सह कार्यवाह वीरेंद्र यादव, नगर संयोजक अमृत महोत्सव समिति डॉ. अश्विनी सिंह, विभाग कार्यवाह राम विलास, जिला सेवा प्रमुख अरविंद आर्य, डॉ. अंबरीष दुबे, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed