फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tribute paid to martyrs by taking out torch procession

मशाल जुलूस निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs by taking out torch procession
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों शहीदे आजम भगतसिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर - फोटो : MAU
मऊ। इंकलाबी मजदूर केंद्र क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के तहत बुधवार को देर शाम शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत को याद करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान क्रांतिकारियोें को श्रद्धांजलि दी गई। मशाल जुलूस आजमगढ़ मोड़ से चलकर बाल निकेतन, कोतवाली, सदर चौक होते हुए वापस रौजा पर आकर समाप्त हुआ। इंकलाबी मजदूर केंद्र के केंद्रीय कमेटी के सदस्य रामजी सिंह ने कहा कि हमें आजादी की खुली हवा में सांस लेने का सौभाग्य वीर शहीदों की बदौलत मिला है। इसलिए हमें उनकी कुर्बानी को कदापि नहीं भूलना चाहिए। इस मौके विजय कुमार, संजीव कुमार, डा. त्रिभुवन, रामू मास्टर आदि ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर चौथी प्रसाद, सिकंदर, बलवंत, लालचंद्र, सुनील, लालू प्रसाद, हीरालाल, रामजनम, हरेंद्र, रवि कुमार, टुनटुन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed