फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Treatment of patients in Jan Arogya Mela

जनआरोग्य मेले में मरीजों का किया गया उपचार

Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Treatment of patients in Jan Arogya Mela
काझा खुर्द गांव में सीएम आरोग्य मेला में मौजूद चिकित्सक और मरीज।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 1470 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 13 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर कर किया गया। नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मेला आयोजित किया गया। हनुमान नगर में 56 मरीज, भरुहू का पुरा में 73, छोटी महरनिया में 23 और डोमनपुरा में 44 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं सिपाह इबाहिमाबाद पीएचसी में 15 मरीजों ने उपचार कराया। खुरहट में 42, अईलख में 50 मरीजों का उपचार हुआ। 44 अस्पतालों पर 114 चिकित्सकों की टीम ने 377 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1470 मरीजों का उपचार किया। इसमें 678 पुरुष जबकि 585 महिला मरीज और 207 बच्चे शामिल रहे। मेले में 18 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 13 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर किया गया। मधुबन : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 59 मरीजों का उपचार किया गया एवं उन्हें उचित परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। मेले में होम्योपैथ, आयुर्वेद एवं एलोपैथ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी कर्मचारियों ने स्टाल लगा कर गर्भवतियों को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को आयरन की गोलियां वितरित की गईं। इस मौके पर डा. शिवानंद राम, डॉ. नरेंद्र गौतम, डॉ. कन्हैया त्रिपाठी, श्रीराम शर्मा, रामप्रकाश यादव मौजूद रहे।

मधुबन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच करते चिकित्सक डॉ शिवानंद राम।संवाद

मधुबन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जांच करते चिकित्सक डॉ शिवानंद राम।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed