फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Treat others, but keep yourself safe too: Dr. Naresh Trehan

दूसरों का इलाज करें, लेकिन खुद को भी रखे सुरिक्षत: डॉ.नरेश त्रेहान

Sat, 09 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Treat others, but keep yourself safe too: Dr. Naresh Trehan
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से मेदांता मेडिसीटी गुरूग्राम के डाक्टर नरेश त्रेहान ने जूम ऐप से सेमीनार को संबोधित किया। इसमें जिले के करीब 300 डाक्टरों ने भाग लिया। डॉ. नरेश त्रेहान ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड 19 एक ऐसा वायरस है जो बहुत ताकतवर है। इसका परिणाम है कि आज पूरी दुनिया इस वायरस के संक्रमण की जद में है। बोले कि यह वायरस मनुष्य के शरीर में 12 से 14 दिन रहता है। संक्रमित रोगी में लक्षण तब दिखता है जब कोरोना-व्यक्ति के शरीर में धाक जमा चुका होता है। बोले इसका उपचार लॉकडाउन का पालन, घर से कम से कम बाहर निकलना, सोशल डिस्टेसिंग के साथ मास्क और समय समय पर सैनिटाइजर से हैंडवाश करना जरूरी है। डॉ. त्रेहान ने कहा कि चिकित्सकों को दूसरों का इलाज करने के साथ ही अपना भी ख्याल रखना है। तभी देश कोरोना सी जीत पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed