{"_id":"6705a6d9bf48ce247a044844","slug":"transformer-not-changed-after-complaint-protested-mau-news-c-295-1-mau1003-118840-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिकायत के बाद नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिकायत के बाद नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबारी। ग्राम पंचायत लौवासाथ में ओवरलोड होने से ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कहा कि तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर जलने की बिजली निगम से शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया। प्रदर्शन करने वाले उपभोक्ताओं ने कहा कि ओवरलोड के चलते 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बार बार जल जा रहा है। मांग है कि ट्रांसफार्मर को बदल कर 25 या 63 केवीए लगाया जाए। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद 24 घंटे में बदल दिया जाता है, लेकिन शासन के इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं में देवानंद यादव, जग्गू यादव, नितेश, लालू यादव, पारस यादव, प्रभुनाथ यादव, मुन्ना यादव, लाला यादव, रविकांत यादव ने कहा कि पांच बार ट्रांसफार्मर जलने के बाद ग्रामीण लगातार उसकी क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि परसिया जयराम गिरि में एक हफ्ते से 25 केवीए का और मैनपरवा में एक सप्ताह पहले 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है।
इस संबंध में जेई अजीत श्रीवास्तव उपकेंद्र मोलनापुर ने कहा कि परसिया मैनपरवा में ट्रांसफॉर्मर लग गया है। लौवासाथ में रविवार को जांच हुई है। बताया कि लौवासाथ में उपभोक्ता लिस्ट मांगी गई है, मिलने के बाद 16 केवीए से 25 केवीए का लगाया जाएगा।