{"_id":"6a2da26df69ec018880bc58e","slug":"transformer-blew-out-after-tripping-10-times-during-the-day-power-supply-disrupted-mau-news-c-295-1-mau1002-147042-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दिनभर में 10 बार ट्रिपिंग के बाद ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली आपूर्ति हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दिनभर में 10 बार ट्रिपिंग के बाद ट्रांसफार्मर फुंका, बिजली आपूर्ति हुई बाधित
विज्ञापन
डाड़ी विद्युत उपकेंद्र के छपरा गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर। संवाद
कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के छपरा गांव के लोग बीते दो माह से बिजली कटौती की समस्या से परेशान हैं। दो दिन पहले दिनभर में लगभग 10 बार ट्रिपिंग के बाद 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया, जिससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि लिखित और ऑनलाइन शिकायत के बावजूद अभी तक दूसरा ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। छपरा गांव में लगभग 80 घरों को बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है।
बीते अप्रैल माह से लोड बढ़ने के कारण ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, दिनभर में करीब 10 बार यह समस्या आ रही है। इससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। गांव निवासी गोपाल यादव, संजय, शिवकुमार, सुरेश, मुन्ना आदि ने बताया कि दो दिन से बिजली नहीं है।
विज्ञापन
पंखा और कूलर नहीं चलने से रात में सोना मुश्किल हो गया है, जबकि सबमर्सिबल बंद होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन उन्हें बताया गया कि फिलहाल स्टॉक में अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं है।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता महेशचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उपकेंद्र स्तर से जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
वर्जन--
ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह नहीं जला था, केवल फ्यूज उड़ गया था, जिसे लाइनमैन ने मौके पर ठीक कर दिया है। क्षमता वृद्धि की मांग को कार्ययोजना में शामिल किया गया है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। - प्रवीण कुमार, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र डांड़ी

वर्जन