फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trains were delayed

विलंबित हुईं ट्रेनें, यात्री हलाकान

Fri, 04 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 04 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Trains were delayed
कुहासे का असर ट्रेन परिचालन पर दिखने लगा है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें विलंब से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से आने गरीब नवाज एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी देरी से मऊ रेलवे स्टोशन पर पहंुची।
विज्ञापन



इस दौरान मऊ स्टेशन पर लोग पूछताछ केंद्र पर लगातार ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। इस पूछताछ केंद्र पर काफी भीड़ रही। ठंड का मौसम होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन



मौसम में परिवर्तन के साथ मैदानी इलाकों में सुबह के समय कुहासा दिखने लगा है। इसका असर अब ट्रेन परिचालन पर भी पड़ने लगा है। शुक्रवार को मऊ रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस 4 घंटा तो लिच्छवी एक्सप्रेस 2 घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शुक्रवार को मऊ रेलवे स्टेशन पर अजमेर से छपरा होकर किशनगंज जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस अपने नियत समय 12.30 बजे दोपहर से 4 घंटे के विलंब से रेलवे स्टेशन पर पहुंची।



वहीं सीतामढ़ी से आनन्द बिहार नई दिल्ली को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस अपने नियत समय 12.30 बजे से दो घंटे की देरी से मऊ रेलवे स्टेशन पहुंची। जिसके चलते दिल्ली और बिहार जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। ठंड में रेलवे स्टेशन पर काफी समय बीताना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed