{"_id":"5ebc22b38ebc3e908e026cb2","slug":"trains-carrying-workers-mau-news-vns5247618166","type":"story","status":"publish","title_hn":"3039 श्रमिकों को लेकर पहुंची ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पंजाब से पहुँचीं ट्रेन से आने के बाद कतार में खड़े यात्री।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। अमृतसर से श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरते ही श्रमिकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। एक मजदूर ने तो बाकायदा धरती को ही चूम लिया। हालांकि यहां पहुंचे 3039 श्रमिकों में से जिले समेत आजमगढ़, गोरखपुर, अमेठी, लखनऊ के प्रवासी थे। सभी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की और उनकी सेहत जांची। अधिकारियों ने गमछा देकर उनका स्वागत किया और भोजन पानी के बाद उन्हें बस में बिठा कर गंतव्य को रवाना कर दिया। मालूम हो कि मंगलवार की रात भी सूरत से 389 यात्रियों को लेकर ट्रेन पहुंची थी। इसमें 900 यात्री जिले के थे, शेष यात्री गैर जनपदों के रहे। इन यात्रियों को पहुंचाने का काम अभी पूरी खत्म भी नहीं हुआ था कि बुधवार को सुबह आठ बजे पुन: स्पेशल श्रमिक एक्सप्रेस अमृतसर 1293 यात्रियों को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची। हालांकि इस ट्रेन में एक भी यात्री जिले का नहीं था। एक हजार यात्री आजमगढ़ जिले के और शेष अन्य जिलों के थे। स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद उन्हें बसों में गंतव्य के लिए रवाना किया गया। गौरतलब बात रही कि सुबह आने वाली ट्रेन का रुट आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का था। लेकिन किन्ही कारणों से यह सीधे मऊ आई। पूछे जाने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि यह केंद्र सरकार का निर्णय है। इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। इस दौरान स्टेशन पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ एडीएम के हरि सिंह, एएसपी एसके श्रीवास्तव, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, गुजरात के बडोदरा से चलकर बुधवार की शाम 8.20 बजे श्रमिक स्पेशल ट्रेन यहां पहुँची। ट्रेन में गोरखपुर के 725, देवरिया के 274, कुशीनगर के 81, महराजगंज के 125, मऊ के 158, बलिया जिले के 156 तथा आजमगढ़ के 227 यात्री सवार थे। ऐसे में आठ जिलो के 1746 यात्रियों की स्टेशन पर थर्मल स्क्त्रस्ीनिग कर उन्हें उनके जिले रोडवेज बसों से प्रशासन ने भेजवाया। जबकि मऊ के यात्रियों को क्वारन्टीन किया गया। एडीएम केहरि सिंह ने बताया कि मऊ के यात्रियों को क्वारन्टीन किया जाएगा। जबकि अन्य यात्रियों को रोडवेज बसो से उनके जिले रवाना किया जाएगा। स्टेशन के बाहर रोडवेज की बसे लगाई गई थी। मौके पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एडीएम केहरि सिंह, सीडीओ राम सिंह वर्मा, सीएमओ डॉ एससी सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी यात्रियों को भोजन का पैकेट देने के साथ साथ स्टेशन पर सफाई करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।