फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Training of Aparajita program do not be afraid when an unpleasant situation arises

Mau News: अपराजिता कार्यक्रम का प्रशिक्षण, अप्रिय स्थिति आने पर डरें नहीं बल्कि शांत रहकर डटकर सामना करें

Thu, 08 May 2025 06:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 08 May 2025 06:13 PM IST
सार

अपराजिता कार्यक्रम के तहत सुरक्षा प्रशिक्षण का कार्यक्रम एस वी चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। बताया गया कि अप्रिय स्थिति आने से डरें नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करें।

विज्ञापन
Training of Aparajita program do not be afraid when an unpleasant situation arises
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को काठतराव स्थित एसवी चिल्ड्रेन स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रामपुर थाने की सेल्फ डिफेंस ट्रेनर शिखा मिश्रा ने यह गुर छात्राओं को दिए। अमर उजाला फाउंडेशन से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया था।

विज्ञापन


इस दौरान शिखा मिश्रा ने बताया कि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति आने पर डरें नहीं बल्कि शांत रहकर डटकर उसका मुकाबला करें। आत्म रक्षा के गुरों को सीख कर ना केवल हमलावर से अपने को बचाया जा सकता है बल्कि दूसरों की मदद भी की जा सकती है। यदि आप पहले से ही सतर्क हैं तो आपके सामने अप्रिय स्थिति नहीं आएगी।
विज्ञापन


लड़कियां यदि मानसिक रूप से मजबूत हैं तो हमलावर की हिम्मत नहीं बढ़ेगी। उप निरीक्षक प्रमोद कुमार मदेशिया ने कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को वार्म अप करवा कर की गई। इस दौरान उन्हें मानसिक रूप से कमजोर ना पड़ने की सलाह दी गई। शिखा ने छात्राओं को बताया कि हर अपराधी या असामाजिक तत्व के कमजोर अंगों पर वार करके अपनी रक्षा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी मनचले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उसके संवेदनशील अंगों पर प्रहार कर उस पर हावी हुआ जा सकता है। साथ ही छात्राओं को यह जानकारी दी गई कि पैनिक होंगे तो दिमाग में कुछ नहीं आएगा। यह आप पर निर्भर है कि किसी परिस्थिति का सामना कैसे किया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक शैलेष यादव, प्रिंसिपल रविशंकर दुबे, आलोक वर्मा,देवेंद्र कुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed