फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Training given to officers and workers

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

Thu, 26 Aug 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Training given to officers and workers
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चलाए जा रहे कांग्रेस विजय सेना निर्माण के तहत बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में किया गया। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस सेना के बल पर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव बाजीराव खड़े ने कहा कि कांग्रेस की सेना उत्तर प्रदेश में तैयार हो चुकी है। यह सेना विपक्षी दलों के दांत खट्टे करते हुए विजय अभियान को जारी रखेगी। इसी सेना के बल पर ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि जनपद की चारों सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरेश पांडेय, घनश्याम सहाय, बालकृष्ण चौहान, नसीम अहमद, अकरम प्रिमियर, मानवेंद्र बहादुर सिंह, संजय यादव, धर्मेंद्र कुमार , राजमंगल यादव, शीला भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed