{"_id":"5bbce188867a55283a59a836","slug":"trainees-demonstrate-on-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं का डायट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं का डायट पर प्रदर्शन
mau
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पेपर लीक होने के विरोध में नगर के चांदमारी स्थित डायट पर प्रदर्शन करते बीटीसी चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी 2015 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त होने के विरोध में बीटीसी प्रशिक्षुुुओं ने मंगलवार को डायट के प्रांगण में धरना- प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डायट प्राचार्य को सौंपा। साथ ही वह डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और वहां भी विरोध जताया।
धरने को संबोधित करते हुए बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ राय ने कहा कि बीटीसी 2015 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने से परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अगली परीक्षा तिथि कब घोषित होगी कोई बताने को तैयार नहीं है। ऐसे में प्रशिक्षु टीईटी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। चार नवंबर को टीईटी की परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा समय से नहीं होती है तो प्रदेश के 80 हजार प्रशिक्षुुुओं के भविष्य पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 अक्तूबर तक कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रस्तावित टीईटी 2018 को परीक्षा तिथि में भी बदलाव करते हुए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कराने की मांग उठाई गई। धरने में चंदन सिंह, आलोक सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस राय, रामनारायण सिंह, शत्रुघ्न सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, विरोध जताते जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचें प्रशिक्षुओं का कहना था कि परीक्षा निरस्त होने के बाद अगली परीक्षा तिथि घोषित नहीं की जा सकी है। कब परीक्षा होगी पता नहीं चल पा रहा है। कई प्रशिक्षु तो टीईटी तथा आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा से वंचित होने को लेकर मायूस नजर आए। जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती का कहना है कि बीटीसी 2015 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अगली परीक्षा तिथि की सूचना नहीं है।